संक्रमण के 528 केस और 10 मौतें: हिमाचल प्रदेश में कर्फ्यू

देश में कोरोनावायरस तेजी से फैल रहा है। अब तक 528 संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 10 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 101 मामलों की पुष्टि हुई। दूसरे नंबर पर केरल (95) है। इसे फैलने से रोकने के लिए अब राज्य सरकारों ने सख्ती शुरू कर दी है। पंजाब, महाराष्ट्र और पुडुचेरी के बाद हिमाचल प्रदेश में भी कर्फ्यू लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने लोगों से घर में रहने की अपील की। बोले, ''लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। इस दौरान आपातकाल सेवाएं जारी रहेंगी।'' वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को स्वास्थ्य सुविधाओं को बढाने का आदेश दिया है। राज्य सरकारों से कहा गया है कि वे अस्पता